पांच राज्यों में चुनावी रण का बिगुल : 7 फेज में होंगे 5 राज्यों के चुनाव, यूपी, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,10 मार्च को होगी मतगणना
इस संदर्भ में चुनाव आयोग ने कहा है कि कुल 18.35 वोटर हैं। कोविड सेफ चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता होगी। सीईसी ने कहा कि कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है। सभी पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। सैनेटाइजर, थर्मल स्कैनर और फेस मास्क की अनिवार्यता होगी। पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की संख्या 1500 की जगह 1250 होगी। इसके लिए 16 फीसदी पोलिंग स्टेशन बढ़ाए जाएंगे।
CEC सुशील चंद्र ने बताया कि इस बार पांच राज्यों के चुनाव में कुल 18.34 करोड़ मतदाता हैं, इनमें सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 11.4 लाख लड़कियां पहली बार वोटर बनीं हैं। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे, ताकि लोगों को सुविधा हो। बूथ पर सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध होगा।
CEC सुशील चंद्र ने बताया किसभी बूथ पर पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम होंगे। वॉलेंटियर मदद करेंगे। व्हील चेयर भी हर बूथ पर होगी। कोविड प्रभावित या कोविड संदिग्ध के घर वीडीओ टीम के साथ आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी वोट डलवा कर आएगी।
CEC सुशील चंद्र ने बताया कि अपराधिक पृष्ठ भूमि के उम्मीदवारों के लिए अखबार टीवी और मीडिया और वेबसाइट के होम पेज पर तीन बार अलग-अलग चरणों पर जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। जनता को पता चले कि उनके उम्मीदवार कैसे हैं?
CEC सुशील चंद्र ने बताया कि संवेदनशील बूथों पर पूरे दिन वीडीओग्राफी होगी। पांचों राज्यों में एक लाख से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्ट होगा।
CEC सुशील चंद्र ने बताया कि इस बार चुनाव खर्च बढ़ाया गया है। राज्यों के दर्जे के मुताबिक विधायक उम्मीदवार 28 लाख से 40 लाख रुपए चुनाव में खर्च सकता है।
CEC सुशील चंद्र ने बताया कि मतदान के लिए समय को एक घंटा बढ़ा दिया गया है। ऐसा कोरोना की वजह से किया गया है। चुनाव के समय की घोषणा अधिसूचना जारी करने के वक्त की जाएगी।
CEC सुशील चंद्र ने बताया कि सात फेज में 5 राज्यों में चुनाव होंगे। यूपी में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरा फेज-14 फरवरी को, तीसरा फेज- 20 फरवरी को, चौथा फेज 23 फरवरी को, पांचवां फेज- 27 फरवरी को, छठा पेज- 3 मार्च को और सातवां फेज- 7 मार्च को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।
CEC सुशील चंद्र ने बताया कि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक फेज में चुनाव होंगे। 14 फरवरी को पंजाब गोवा और उत्तराखंड में मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।तो वहीं मणिपुर में 27 फरवरी को पहले चरण का मतदान और 3 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होगा।
CEC सुशील चंद्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से चुनाव प्रचार इस बार डिजिटल, वर्चुअल, मोबाइल के जरिए किया जायेगा। फिजिकल प्रचार के पारंपरिक साधनों का इस्तेमाल कम से कम करें। इसके अलावा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कोई प्रचार, जन संपर्क राजनीतिक पार्टियां नहीं कर सकेंगी। विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। विजय उम्मीदवार दो लोगों के साथ प्रमाण पत्र लेने जाएंगे। पार्टियों को तय जगहों पर ही सभा करने की अनुमति होगी।
बता दें कि पंजाब में 117 सीटों पर, गोवा में 40 सीटों पर, उत्तराखंड में 70 सीटों पर, मणिपुर में 60 सीटों पर और उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
Comments
Post a Comment