वसुंधरा राजे ने कहा-"गुजरात,हिमाचल उसके बाद कर्नाटक फिर राजस्थान,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP जीतेगी और बनायेंगी सरकार"
राजस्थान की पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे का झालावाड़ ज़िले में ज़बरदस्त स्वागत हुआ।लोगों में इतना उत्साह था कि उन्हें नागेश्वर मंदिर उन्हेल से झालावाड़ की 150 किमी की दूरी तय करने में 20 घंटे लग गये।लोगों ने रात-रात भर जग कर उनका स्वागत किया। राजे का क़ाफ़िला उन्हेल के नागेश्वर भगवान के दर्शन कर गुरुवार को सुबह 9.00 बजे रवाना हुआ,जो अगले दिन शुक्रवार को झालावाड़ अल सुबह साढ़े 5 बजे पहुँचा।
इस दौरान पूर्व सीएम का क़रीब 50 जगह स्वागत हुआ।उनके सम्मान में आतिश बाज़ी हुई।उनके साथ उनके पुत्र व सांसद दुष्यंत सिंह और डग विधायक कालू लाल मेघवाल थे।उनका यह कार्यक्रम डग विधानसभा क्षेत्र में था। जगह-जगह लोगों ने उन्हें चुनरी पहनाई।फूल मलायें पहनाई।सांसद दुष्यंत को भी कई जगह फलों से तोला।इस दौरान श्रीमती राजे ने उन परिवारों के बीच जाकर संवेदना भी प्रकट कि जिनके परिजनो की गत दिनो मृत्यु हुई थी।
बता दें कि शुक्रवार को वे खानपुर विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर रही। उनके साथ विधायक नरेंद्र नागर, पूर्व मंत्री कृष्ण पाटीदार, पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा मौजूद थे। खानपुर विधान सभा में वे क़रीब 2 दर्जन स्थानो पर गई।वहाँ उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ।वहाँ भी उन्होंने पिछले दिनो जिन लोगों की मृत्यु हुई थी, उनके परिजनों को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि चारों राज्यों में भाजपा को मिली कामयाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व,भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की विजय है। आने वाले समय में गुजरात और हिमाचल, उसके बाद कर्नाटक फिर राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा जीतेगी और सरकार बनायेंगी।
राजे ने इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं को बाधाई दी है। उन्होंने ये भी कहा कि झालावाड़ उनका परिवार है,जो मजबूत है।एक जुट है।इस परिवार के बिना वे अधूरी हैं।इस परिवार से उनका 33 साल पुराना रिश्ता है।इस अवधि में जो प्यार यहाँ के लोगों ने दिया वह अतुलनीय है।
Comments
Post a Comment