Skip to main content

PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा-"संगठन की मजबूती से ही सभी कांग्रेसजनों का अस्तित्व निर्धारित होता है"

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

बैठक में डिजीटल सदस्यता अभियान हेतु डेटा एनालिटिक्स विभाग के राजस्थान प्रभारी भूपेन्द्र सिंह राजपूत एवं राजस्थान के संगठन चुनाव हेतु नियुक्त एपीआरओ राजेन्द्र कुम्पावत ने डिजीटल सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु तकनीकी जानकारी उपस्थित कांग्रेसजनों को दी।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत् लोगों को कांग्रेस से जोड़ने हेतु कम समय शेष रहा है, इसलिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की गति को बढ़ाना चाहिए।


उन्होंंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे पूरा करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी प्रभारी पदाधिकारी कल से ही अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में चले जाएं और 31 मार्च 2022 तक प्रवास में रहकर डिजीटल सदस्यता अभियान को सफल बनाने एवं लक्ष्य प्राप्त करने के कार्य में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सदस्यता अभियान होता है तथा संगठन की मजबूती से ही सभी कांग्रेसजनों का अस्तित्व निर्धारित होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का सदस्यता अभियान में प्रथम अथवा द्वितीय स्थान देश में रहा है तथा इस वर्ष भी सदस्यता अभियान में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति कर राजस्थान प्रदेश अपने गौरव को बरकरार रखेगा।

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में सभी नवनियुक्त बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण डिजीटल सदस्यता अभियान हेतु जिलेवार प्रभारी नियुक्त किए जा रहे है जो कि अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर डिजीटल सदस्यता अभियान की गति बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे। प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्षगण, बोर्ड एवं निगमों के नवनियुक्त अध्यक्षगण, उपाध्यक्षगण, सदस्यगण डिजीटल सदस्यता अभियान हेतु चीफ एनरोलर बनाये जा रहे है जो कि अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, प्रदेश के बोर्ड, निगम व आयोगों में नियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्षगण, जिला कांग्रेस कमेटियों के वर्तमान एवं निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण, प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों व प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षगण, कांग्रेस सदस्यता अभियान हेतु नियुक्त स्टेट कॉर्डिनेटर व कॉ-कॉर्डिनेटर, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्थापित नियंत्रण कक्ष के सदस्यगणों ने भाग लिया।

बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति के सदस्य रघुवीर मीणा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, एपीआरओ राजेन्द्र सिंह कुम्पावत, डाटा एनालिटिक्स के प्रदेश प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने भी सम्बोधित किया। बैठक में मंच संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सचिव ललित तूनवाल ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

DSP का महिला कांस्टेबल के साथ नहाते हुए का अश्लील वीडियो वायरल, DGP ने किया सस्पेंड, DSP ने वीडियो को बताया फेक

देवेंद्र शर्मा... राजस्थान पुलिस की वर्दी को शर्मिंदा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक पुलिस अफसर, एक महिला कांस्टेबल के साथ स्वीमिंग पूल में नहाते हुये व अश्लील हरकत करते हुये दिखाई दे रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि स्वीमिंग पूल में एक बच्चा भी साथ में है। डीएसपी बच्चे के सामने ही महिला के साथ अश्लील हरकत करने में मस्त हैं। वीडियो वायरल होते ही डीजीपी एमएल लाठर ने डीएसपी को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस संदर्भ में अजमेर आईजी एस. सेंगाथिर का कहना है कि जांच के बाद डीएसपी को सस्पेंड किया गया है। अभी विभागीय जांच जारी है। तो वहीं डीएसपी हीरालाल सैनी का कहना है कि वे महिला को नहीं जानते हैं। वीडियो पूरी तरह से फेक है। इसे एडिट करके वायरल किया जा रहा है। मामले में महिला कांस्टेबल ने भी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि कोई उनका फेक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। एनएनएच न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

शास्त्री नगर थाना पुलिस को मिली सफलता: चिकित्साकर्मियों से मारपीट के मामले में दो आरोपियों को दबोचा

राजधानी जयपुर जिले के शास्त्री नगर थाना इलाके में स्थित सरकारी हॉस्पिटल में 2 दिन पूर्व चिकित्साकर्मियों से हुई मारपीट के मामले में शास्त्री नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि वैक्सीनेशन के दौरान चिकित्साकर्मियों से मारपीट हुई थी उसके बाद से ही नर्सिंग कर्मियों का प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग चल रही थी। मुकदमा दर्ज होते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों का नाम आलोक त्रिवेदी और रोहन सिंह है, जिनसे पुलिस की पूछताछ जारी है। आपको बता दें कि यह पूरी कार्रवाई शास्त्री नगर थाना अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत के नेतृत्व में उनकी टीम ने अंजाम दिया है।

RAA की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई आयोजित, 5 सूत्रीय मांग पत्र को सरकार से मनवाने के लिए संयोजक नियुक्त

देवेंद्र शर्मा... जयपुर। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन के 5 सूत्रीय मांग पत्र को सरकार से मनवाने के लिए प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति का संयोजक बीकानेर के श्रीलाल भाटी को बनाया गया है। संघर्ष समिति संयोजक श्रीलाल भाटी ने विभिन्न जिला शाखाओं को प्रतिनिधित्व देते हुए प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति की घोषणा की है। जिसमें संजय जैन, जयपुर को सचिव एवं 07 उप संयोजक 09 सह संयोजक 01 उपसचिव, वित्त प्रभारी शधनेश सेठी, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल सहित 14 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। साथ ही संघर्ष समिति संयोजक भाटी के संगठन की 05 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु सरकार की उदासीनता को देखते हुए आंदोलन के प्रथम चरण की घोषणा की गई है। इसी क्रम में आज प्रदेश सचिव संजय जैन के नेतृत्व में शिष्ट मण्डल निदेशक कोष एवं लेखा विभाग, जयपुर से मिला तथा संगठन की मांगो पर शीघ्र कार्यवाही हेतु निवेदन किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही चरण बद्ध आंदोलन प्रारम्भ किया जायेगा, जिसमें  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मागों की पूर्ति के संबंध में ट्वीट करना सरक