देवेंद्र शर्मा...
जयपुर। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन के 5 सूत्रीय मांग पत्र को सरकार से मनवाने के लिए प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति का संयोजक बीकानेर के श्रीलाल भाटी को बनाया गया है।
जयपुर। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन के 5 सूत्रीय मांग पत्र को सरकार से मनवाने के लिए प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति का संयोजक बीकानेर के श्रीलाल भाटी को बनाया गया है।
संघर्ष समिति संयोजक श्रीलाल भाटी ने विभिन्न जिला शाखाओं को प्रतिनिधित्व देते हुए प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति की घोषणा की है। जिसमें संजय जैन, जयपुर को सचिव एवं 07 उप संयोजक 09 सह संयोजक 01 उपसचिव, वित्त प्रभारी शधनेश सेठी, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल सहित 14 सदस्यों का मनोनयन किया गया है।
साथ ही संघर्ष समिति संयोजक भाटी के संगठन की 05 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु सरकार की उदासीनता को देखते हुए आंदोलन के प्रथम चरण की घोषणा की गई है। इसी क्रम में आज प्रदेश सचिव संजय जैन के नेतृत्व में शिष्ट मण्डल निदेशक कोष एवं लेखा विभाग, जयपुर से मिला तथा संगठन की मांगो पर शीघ्र कार्यवाही हेतु निवेदन किया।
इस दौरान मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही चरण बद्ध आंदोलन प्रारम्भ किया जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मागों की पूर्ति के संबंध में ट्वीट करना सरकार के मंत्रियों के मार्फत ज्ञापन देना, लेखाकर्मी जागरण अभियान 11 मार्च 2022 को प्रदेश के समस्त जिलों में समस्त लेखाकर्मियों द्वारा अवकाश पर रहते हुए कार्य बहिष्कार सदबुद्धि यज्ञ एक एवं दिवसीय धरना दिया जाकर, प्रदेश के समस्त जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा, उसके उपरान्त महारैली का आयोजन किया जायेगा।
उप संयोजक दीपक कुमार सिंहल ने बताया कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शिष्ट मण्डल में मुरलीधर मीना, उप संयोजक करण सिंह यादव, जिला संयोजक जितेन्द्र सिंह शेखावत, विनोद प्रजापत आदि सम्मलित थे।
गौरतलब है कि भाटी ने प्रदेश के समस्त जिला शाखाओं एवं प्रदेश के लेखार्मियों से प्रथम चरण के आंदोलन को सफल बनाने का आवहान किया है।
Comments
Post a Comment