राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने गुरूवार को प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखी। इस दौरान पूरे हॉल में वंदे मातरम्, भारत माता, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नारे कार्यकर्ता फिल्म के बीच बीच में लगाते नजर आए।
फिल्म देखने के बाद डॉ. पूनियां मीडिया से रूबरू हुए, उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू को सत्ता चाहिए थी। इसलिए देश का विभाजन हुआ। इसके बाद भी कांग्रेस के शासन में हालात नहीं सुधरे।
पूनिया ने कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों में सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश का एकीकरण किया। अगर सरदार पटेल उस दौरा में देश के प्रधानमंत्री होते तो शायद ऐसे दिन नहीं देखने पड़ते।
Comments
Post a Comment