जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज द्वारा विभिन्न निगम कर वसूलने के लिए चलाये गए विशेष अभियान के दौरान मार्च माह में 14 करोड़ का निगम कर जमा किया है।
आयुक्त अवधेश मीना ने बताया कि हॉर्डिंग से एक करोड़ 4 लाख, लीज से 1 करोड़ 40 लाख, पार्किंग स्थल के टैक्स में 54 लाख 12 हजार, मैरिज गार्डन से 58 लाख 70 हजार, मोबाईल टॉवर से 31 लाख 36 हजार, डेयरी बूथ टैक्स के रूप में 9 लाख 46 हजार, यू.डी. टैक्स व गृह कर से 8 करोड़ 36 लाख एवं निजी विज्ञापन शुल्क से 3 करोड़ 15 लाख रू. की राशि टैक्स के रूप में जमा की गई।
Comments
Post a Comment