CM गहलोत सत्ता के मद और कांग्रेस पार्टी के बढ़ते अंतर्विरोधों के कारण सामान्य शिष्टाचार भी भूल चुके हैं- डॉ. अरुण चतुर्वेदी
भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने विज्ञप्ति जारी कर अफसोस जाहिर कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सत्ता के मद और कांग्रेस पार्टी के बढ़ते अन्तर्विरोधों के कारण सामान्य शिष्टाचार भी भूल चुके हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदर्भ में इस प्रकार की बयानबाजी उनकी शासकीय विफलताओं को पूर्ण रूप से प्रकट करती है।
करौली की घटना को हुए 3 दिन व्यतीत हो चुके हैं और अब यह भी स्पष्ट हो चुका है कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी। कुछ प्रश्न इस बात को स्पष्ट करते हैं कि
1. जब करौली की स्थानीय पुलिस ने रैली निकालने की स्वीकृति दी तो संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था क्यों नहीं की?
2. घटना वाले दिन करौली शहर में चलने वाले एक समुदाय विशेष के सभी ऑटो घटना से दो-तीन घंटे पहले अचानक अपने घरों को क्यों लौट गए।
3. घटना वाले दिन करौली शहर में स्थित एक समुदाय विशेष की सभी दुकानें उस दिन प्रातः से ही बंद क्यों थी।
डॉ. चतुर्वेदी ने मांग की है कि मुख्यमंत्री महोदय अब भी जागे और दंगाइयों व पीड़ित पक्ष में स्पष्ट अंतर करके पहचान कर दंगाइयों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दें। जिससे राजस्थान में आने वाले दिनों में इस प्रकार की घटनाओं में और अधिक वृद्धि ना हो।
Comments
Post a Comment