भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान मजदूरों की विभिन्न मांगों के चलते 6 मई को जयपुर में एक विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करेगा। बता दें कि मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में इस रैली को भारतीय मजदूर संघ ने 'मजदूर आक्रोश रैली' नाम दिया है।
इस मजदूर रैली को लेकर आज जयपुर में मीडिया से वार्ता के दौरान भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजबिहारी शर्मा ने बताया कि 6 मई 2022 को शाम 4 बजे जयपुर के शहीद स्मारक से सिविल लाइन्स फाटक तक शांतिपूर्ण तरीके से एक विशाल रैली निकालते हुए आक्रोश जताएंगे।
राजबिहारी शर्मा ने बताया कि मजदूर आक्रोश रैली में प्रदेशभर के करीब 25 हजार से ज्यादा मजदूर शामिल होंगे। शर्मा ने बताया कि रैली में थड़ी ठेला, ईंट भट्टा के मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, फल सब्जी लगाने वाले मजदूर सहित आंगनबाड़ी एवं एनआरएचम सहित अन्य शामिल होंगे।
Comments
Post a Comment