राजसमन्द जिले में सम्पन्न हुए पंचायत उपचुनाव के परिणाम से भाजपा में खुशी की लहर है। नाथद्वारा विधानसभा में हुए उपचुनाव में लगभग 27 वर्षो बाद प्रथम बार धायला पंचायत समिति सीट जितने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ द्वारा नाथद्वारा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बारहठ ने बताया कि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास से ही आज जनता ने कांग्रेस को नकार कर राज्य सरकार को चेताया है कि कांग्रेस की जनविरोधी व तुष्टिकरण नीतियों से उनका आगामी समय मे राजस्थान से सूपड़ा साफ होते दिखाई दे रहा है।
वार्ड नंबर 17 से भाजपा 863 मतों से ऐतिहासिक विजय आने वाले विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा विधानसभा के साथ साथ पूरे राजस्थान में कमल खिलाएगी। साथ ही राजसमन्द पंचायत समिति वार्ड नं 01 से 705 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपना कब्जा बरकरार रखा।
इस दौरान प्रवीण नंदवाना, प्रदीप खत्री, धीरज पुरोहित, भेरू नंदवाना, विनोद जोशी, पसुन्द सरपंच अयन जोशी, देशबन्धु रांका, भेरूलाल गायरी, हिम्मत कुमावत, दीपक शर्मा, रंजीत जोशी, भेरूलाल जाट, भेरूलाल कच्छारा, गोविंद प्रजापत, मनोज जोशी, मनोज गट्टा के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ बधाई व शुभकामनाएं दी।
Comments
Post a Comment