राजस्थान की कांग्रेस सरकार में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के पुत्र रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रोहित जोशी ने कहा था कि जल्दी शादी कर लेगा। इसके बाद दोनों हनीमून पर चले गए। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी करा दिया। आखिर परेशान होकर पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो FIR दर्ज कर सवाई माधोपुर SP को भेज दिया है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि रोहित से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 20 अप्रैल 2021 को रोहित मुझे दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और कहा कि वह उसकी पत्नी बन चुकी है।
Comments
Post a Comment