कांग्रेस सरकार में कुर्सी पर काबिज मंत्रियों पर और उनके पुत्रादि पर ऐसे आरोप लगना कोई नई बात नहीं है- मयंक त्यागी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मयंक त्यागी ने मंगलवार को मीडिया को वक्त्वय जारी किया है। त्यागी ने कहा है कि सत्तासीन कांग्रेस सरकार में कुर्सी पर काबिज़ मंत्रियों पर और उनके पुत्रादि पर ऐसे आरोप लगना कोई नई बात नहीं है। महिपाल मदेरणा, मलखान विश्नोई और बाबूलाल नागर आदि राजनीतिज्ञों से चली आ रही परिपाटी को जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे ने आगे ही बढ़ाया है।
महिलाओं के हक़ छीनना और उनका शोषण कांग्रेस के सत्ताकाल में पहले से ही होता आया है। परन्तु आम आदमी पार्टी हमेशा महिलाओं के हितों और उनकी स्वतंत्र सोच का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़ी है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली के द्वारका से विधायक विनय मिश्रा आज महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मिले तथा पीड़ित महिला को न्याय दिलवाने में सहयोग करने बात कही, साथ ही दिल्ली पुलिस से मिल कर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और राजस्थान के DGP से पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाने की बात भी की।
आम आदमी पार्टी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करती है, साथ ही पीड़ित महिला को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की भी मांग करते हैं। इसके अतिरिक्त हमारी मांग हैं कि रोहित जोशी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
Comments
Post a Comment