जयपुर कलेक्टर राजन विशाल ने गुरुवार को 5 पाक विस्थापित नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिया है।
भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर पांचो पाक विस्थापित बेहद खुश नजर आए। बता दें कि पाकिस्तान के रहीम्यार खान से 18 वर्ष पहले अपने परिवार के साथ आने वाले 32 वर्षीय सिकंदर को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र मिला है।
इसी तरह संजय कुमार, दीपक काजल एवं ज्ञानेश्वरी को भी भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया गया है।
Comments
Post a Comment