जयपुर। पंजाब जीत से उत्साहित आप राजस्थान का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा के साथ राज्य के वर्तमान परिस्थितियों और राज्य सरकार की बिगड़ी कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों पर गहन विचार किया।
राजस्थान की जनता को कांग्रेस बीजेपी के ईमानदार विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी के पेश करने की कार्ययोजना पर मंथन किया और राज्य मीडिया प्रभारी मयंक त्यागी ,सौरव चौधरी की उपस्थिति में प्रदेश के कई जाने माने चेहरों ने पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की।
जिसमें अभिनेता ,कलाकार जीतू वर्मा उर्फ़ जोजो , लोकप्रिय हास्यकलाकार ख्याली सहारण ,श्याम रंगीला ,अलका शर्मा,राहुल शर्मा,रविन्द्र ढिल्लो ,कारगिल हीरो दिगेंद्र कुमार (महावीर चक्र ) रिटायर्ड जज पी एस तोमर ,अनुराग सिंह बराड़ , सुभाष गोदारा सहित कई लोगो ने आप की सदस्य्ता ली।
इस दौरान सुनील धायल,गणेश सूंडा,सत्येन्द्र राव,देवेन्द्र यादव आदि पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उस्पस्थित रहे।
Comments
Post a Comment