देवेंद्र शर्मा...
राजधानी जयपुर के जगतपुरा इलाके में तीन मंजिला अपार्टमेंट में सुबह अचानक आग लगने का मामला सामने आया। आग की सूचना पर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तो वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी। आग की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार आग लगने से अपार्टमेंट में रखे लाखों रुपए के कीमत कपड़े जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड और सिविल डिफेंस की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस संदर्भ में सिविल डिफेंस के महेंद्र सेवदा ने बताया कि जगतपुरा के अक्षयपात्र के पीछे एक तीन मंजिला अपार्टमेंट में रेडीमेड कपड़ों का गोदाम है। वहां पर करीब अलसुबह अचानक आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर हम सभी यहां मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया।
#jaipur : जगतपुरा के पास एक तीन मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, आग लगने से अपार्टमेंट में रखे लाखों रुपए के कीमत कपड़े जलकर हुए राख, फायर बिग्रेड और सिविल डिफेंस की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू #BreakingNews #fire pic.twitter.com/e0wETiSMOz
— ANH NEWS (@anhnews2) May 8, 2022
Comments
Post a Comment