डीसीपी वेस्ट ऋचा तोमर ने बताया कि इन बदमाशों ने इस डकैती की योजना नेपाल में रची थी। इनमें से एक डकैत तुला सिंह को सोनीपत से दबोचा है तो वहीं 3 डकैत रणजीत थापा, गणेश, नारायण को नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार किया है। डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
डीसीपी वेस्ट तोमर ने बताया कि इस वारदात में 18 जने शामिल थे। इसमें 13 पुरुष व 5 महिलाएं शामिल थीं। डकैत 3 लाख 80 हजार रुपए और सोने चांदी के जेवरात घर से लेकर गए थे। डकैती के मास्टर माइंड रणजीत सिंह थापा सहित 3 डकैत को पुलिस ने बॉर्डर से गिरफ्तार किया।
तोमर ने बताया कि चौथे डकैत तुलासिंह की गिरफ्तारी सोनीपत हरियाणा से हुई। डकैती में काम में लिए गए दो वाहनों को पुलिस ने सीज कर लिया है। डकैती कर लूटे गए सोने-चांदी के लगभग 150 आईटम, चार मोबाइल फोन, एक टेबलेट एवं डकैतों के तीन मोबाइल सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद कर लिए है। फिलहाल पकड़े गए बदमाशों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
Comments
Post a Comment